फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नारी सशक्तिकरण विषय पर अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन

घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण विषय पर अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला कार्यालय में किया गया, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव रहे। वहीं मंच संचालन डॉ. कृष्णा आर्य ने किया। संतोख सिंह यादव ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए अनेक सख्त नियम बनाए गए हैं। लेकिन जागरूकता के अभाव में महिलाएं कानूनी सुविधा का लाभ नहीं उठा पाती। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अपराध के खिलाफ सख्ती से आवाज उठानी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। डॉ. कृष्णा आर्य ने बताया कि आधुनिक समय में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। लेकिन रूढ़ीवादी सोच के कारण महिलाओं को अनेक परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। उन्होंने महिला सुरक्षा संबंधित विषय भी उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं ने गीत गाकर महिला उत्थान का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें