फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में आईटीआई के छात्र ने लकड़ी से बनाया एडजेस्टेबल स्टडी टेबल, 500 रुपये आया खर्च

महेंद्रगढ़ रोड स्थित राजकीय आईटीआई में वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड में पढ़ने वाले नवीन कटारिया ने हाल ही में लकड़ी से एक एडजेस्टेबल स्टडी टेबल बनाया है। ये टेबल बाजार में मिलने वाले लकड़ी के टेबल से कही ज्यादा मजबूत तो है ही साथ ही इसकी कीमत भी बाजार से काफी कम है। इसके अलावा नवीन घर पर पार्ट टाइम लकड़ी से छोटे मोटे सामान बनाकर उन्हें ऑनलाइन सेल कर परिवार की आर्थिक मदद भी कर रहा है। पापा को देखकर किया कुछ नया करने का मन अटेली के तिगरा गांव के रहने वाले नवीन के पिता फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। पापा को काम करता देख नवीन के मन में भी लकड़ी से कुछ अलग डिजाइन वाले सामान बनाने का विचार आया। बस फिर क्या था, नवीन ने आईटीआई की डब्ल्यूडब्ल्यूटी ट्रेड में दाखिला लिया। यहां पर अनुदेशन विजय कुमार व करतार सिंह से उसे हर दिन कुछ नया सीखने को मिला। बाजार से टेबल लेने गया था एक दिन नवीन बाजार से लकड़ी का स्टडी टेबल खरीदने गया तो 2 से ढाई हजार रुपये का टेबल मिल रहा था। ऐसे में उसने सोचा कि क्यों न खुद ही एक स्टडी टेबल बना ली जाए। इसके बाद नवीन ने अपने अनुदेशक करतार सिंह से इस बारे में बात कि तो उन्होंने भी बच्चे को प्रोत्साहित किया। इस पर नवीन बाजार से लकड़ी, नट व बोल्ट आदि 500 रुपये में खरीद कर लाया और लकड़ी की कटाई, पॉलिशिंग व फिनिशिंग कर एक एडजेस्टबल स्टडी टेबल बना दी। ऑनलाइन पार्ट टाइम करता है बिजनेस नवीन ने बताया कि उसने फ्लिपकार्ट, अमेजन व मीशो पर अपना रजिस्ट्रेशन कर अपना अकाउंट बनाया हुआ है। खाली समय में वह लकड़ी से छोटा मंदिर, लड्डू गोपाल का झूला, कीरिंग, पैन स्टैंड व की बॉक्स आदि बनाकर उनकी फोटो व वीडियो अपलोड कर बेचता है। ऐसे में उसकी हर माह 10 से 12 हजार की आमदनी भी हो जाती है और परिवार की आर्थिक सहायता में उसका भी योगदान हो जाता है। नवीन ने बताया कि उसका सपना है कि लकड़ी से बने उत्पाद का एक ऐसा स्टोर खोले, जहां लोगों को एकदम यूनिक सामान वाजिब दाम पर तो मिले ही। साथ ही लकड़ी से बने उत्पाद खरीदने के लिए लोगों को जिले से बाहर भी न जाना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें