फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेन्द्रगढ़/नारनौल: बेटी बचाओ का संदेश लेकर निकाली जागरूकता रैली, लिंगानुपात सुधारने का लिया संकल्प

निजामपुर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत मंगलवार को गांव घाटासेर में लिंगानुपात सुधार एवं कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव की सरपंच उर्मिला देवी ने की, जबकि आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के इंचार्ज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल छीपा के निर्देशन में संपन्न हुआ। अभियान में गांव के पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल विरेन्द्र, एएनएम विनोद देवी, आशा कार्यकर्ता बबली देवी और आरती देवी, तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मायादेवी, गायत्री देवी और सजना देवी मौजूद रहीं। इस दौरान ग्रामीणों को लिंगानुपात सुधारने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कन्या भ्रूण हत्या को सामाजिक अभिशाप बताते हुए इसे रोकने का आह्वान किया। साथ ही बताया गया कि कन्या भ्रूण हत्या करवाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें जेल की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए फर्श तक पहुंची और वहां से गांव के विभिन्न रास्तों से होकर स्कूल में जाकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें