फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: ऑल हरियाणा नेवल वेटरन्स राज्यस्तरीय समागम में पहुंचे तीन हजार से ज्यादा पूर्व सैनिक

शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 03:49 PM IST

नेवल वेटरन्स महेंद्रगढ़ द्वारा ऑल हरियाणा नेवल वेटरन्स का ऐतिहासिक राज्यस्तरीय समागम नारनौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे हरियाणा राज्य से लगभग 3000 से 3500 पूर्व नौसैनिक उपस्थित हुए। महेंद्रगढ़ की धरती पर यह पहला अवसर था जब इतने बड़े पैमाने पर भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिक एक मंच पर एकत्रित हुए। समारोह में आगामी तीन वर्षों के राज्यस्तरीय आयोजनों की घोषणा की गई। राज्यस्तरीय कार्यक्रम 2026 में सोनीपत, 2027 में झज्जर और 2028 में रोहतक में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोशल सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ 91 वर्षीय कैप्टन इंद्र सिंह एवं कैप्टन आरएस अहलावत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंच पर नेवल वेटरन्स महेंद्रगढ़ के प्रधान सतबीर सिंह, सचिव, नरेंद्र सिंह, डिप्टी डायरेक्टर सावंत सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्ण नीरपुर, खजांची सुरेश कुमार एवं रतन सिंह उपस्थित रहे। कप्तान इंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा नेवल वेटरन्स का बीज 54 वर्ष पूर्व एक छोटे से कमरे में मात्र 25 सैनिकों के साथ बोया गया था, जो आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में फल-फूल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें