फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: अवैध निर्माण पर जिला नगर योजनाकार टीम ने की कार्रवाई

जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को राजस्व संपदा गांव रसूलपुर व गांव ताजीपुर में लाॅजिस्टिक हब रोड पर लगभग 5 एकड़ भूमि में अवैध कॉलोनी और अवैध दुकानों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में करीब 5 एकड़ भूमि में 6 डीपीसी व 6 चहारदीवारी तथा 30 अवैध दुकानों के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़े गए। यह पूरी तोड़फोड़ की कार्रवाई जिला नगर योजनाकार नारनौल तथा मौका ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुंजन वर्मा की अगुवाई में कनिष्ठ अभियंता हेमंत यादव, देवेन्द्र कुमार, रविंद्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, विकास कुमार के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें