फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में करीरा में दादी सती रानी का लोक सांग व भंडारा आयोजित

उपमंडल के गांव करीरा में आस्था और श्रद्धा के प्रतीक दादी सती रानी के पावन स्मरण में लोक सॉन्ग व भंडारा आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रभर से उमड़े श्रद्धालुओं ने दादी सती रानी के दरबार में हाजिरी लगाई और भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक समिति कनीना के चेयरमैन जयप्रकाश यादव रहे। आयोजन समिति के सदस्य गजेंद्र कनीनवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 जनवरी को दादी सती रानी का लोक सॉन्ग व भंडारा आयोजित किया गया। इसमें आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोक सॉन्ग कार्यक्रम में आमंत्रित कलाकारों ने दादी सती रानी की महिमा का भावपूर्ण गुणगान किया। अतिथि जयप्रकाश यादव ने कहा कि दादी सती रानी केवल करीरा गांव ही नहीं, बल्कि पूरे कनीना क्षेत्र की आस्था का केंद्र हैं। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं और दादी के आशीर्वाद से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें