नारनौल में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने महावीर चौकी में फांसी का फंदा लगाकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मंगलवार रात करीब 10 बजे संदिग्ध लगने पर व्यक्ति को पकड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार कोथल कला निवासी बलवान सिंह दो-तीन दिन से घर से लापता था। मंगलवार शाम को भी परिवार के सदस्य उसे नारनौल में होने की सूचना पर लेने पहुंचे थे, लेकिन बलवान सिंह उनके साथ नहीं गया। इसके बाद मंगलवार रात पुलिस को संदिग्ध लगने पर महावीर चौकी में लेकर आ गए। इस दौरान बलवान सिंह ने बाथरूम के अंदर फांसी का फंदा गला लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। वहीं, मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा नशा करता था, वह दो-तीन दिन से लापता था। बुधवार सुबह सूचना मिली कि उसके बेटे बलवान ने महावीर चौकी के अंदर फंदा लगा लिया।