फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: ऐतिहासिक विरासत को संजोने पर होंगे 47 करोड़ रुपये खर्च

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 04:06 PM IST

नारनौल में ऐतिहासिक विरासत को संजोने पर लगभग 47 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें राज्य सुरक्षित स्मारक मिर्जा अली जान की बावड़ी, फोर्ट इस्लामपुर, छत्ता राय बालमुकुंद दास, चोर गुंबद, शोभा सरोवर, त्रिपोलिया गेटवे, पीर तुर्कमान, बावड़ी पॉलिटेक्निक व राज्य सुरक्षित स्मारक मुकुंदपुरा बावड़ी शामिल है। हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत वीरवार को चोर गुंबद व नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 95.17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले राज्य के 20 स्मारकों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। इनमें नौ स्मारक जिला महेंद्रगढ़ के हैं। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के अन्य सात जिले भी लाइव जुड़े रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें