फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव 400 युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

नारनौल में विकसित युवा-विकसित भारत के तहत सभागार में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2024 के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ व अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंत में नगराधीश मंजीत कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में दोनों ही दिन कुल 400 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान कविता, कहानी लेखन, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता तथा फोटोग्राफी, पंच प्रण पर विकसित भारत का संकल्प, अपनी विरासत पर गर्व करना, हमारी एकता की ताकत व नागरिकों में एकता और कर्तव्य निर्वहन की भावना सहित अन्य विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। माई भारत, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार और युवा अधिकारिता, उद्यमिता विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह में एसपी पूजा वशिष्ठ ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से इस प्रकार के युवा महोत्सव युवाओं में ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह को बढ़ावा देने के लिए किए जाते हैं। युवाओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करें। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कभी हार न मानें और अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ हमें विद्यार्थी जीवन में होने वाली प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में मंच संचालन राजकीय महिला महाविद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डाॅ. ममता शर्मा ने किया। इस अवसर पर डीएसपी सुरेश कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं वर्ग अनुदेशक सुनील कुमार, अधीक्षक सत्यनारायण, नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, प्रशिक्षक दिनेश जांगड़ा, मालड़ा बास आईटीआई से प्रिंसिपल कुलदीप यादव, महेंद्रगढ़ आईटीआई से प्रिंसिपल महावीर सिंह व पीजी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल शिवताज सहित अनेकों गणमान्य मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें