फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 11वां दीक्षांत समारोह, हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ममता यादव पहुंची

नवीन दलाल Updated Sat, 08 Mar 2025 01:07 PM IST

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) का 11वां दीक्षांत समारोह शनिवार सुबह दस बजे शुरू हुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित दीक्षांत समारोह में 1426 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जायेंगी। इनमें 647 छात्राएं भी शामिल हैं। 49 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। विवि प्रशासनिक अधिकारी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। बतौर मुख्यातिथि डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता व हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ममता यादव की विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए उपस्थित। साथ ही पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निखिल माथुर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। दीक्षांत समारोह में 1426 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को पीएच.डी., स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान की जायेंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कौशिक के अनुसार दीक्षांत समारोह में 45 को पीएचडी, 811 को स्नातकोत्तर, 570 को स्नातक डिग्रियां प्रदान की जाएगी। साथ ही उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए 49 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें