फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, घर का लेंटर गिरने से मलबे में दबाकर पति-पत्नी की मौत

लाडवा क्षेत्र के गांव बड़ौंदी में रात को दर्दनाक हादसा हुआ। घर का लेंटर गिरने से पति पत्नी मलबे में दब गई और उनकी मौत हो गई। करीब 50 वर्षीय करनैल सिंह व उनकी पत्नी जसविंदर कौर खेतों की ओर बने कमरे में हर रोज की तरह सोए हुए थे। सुबह करीब 5:00 बजे उनका बेटा प्रिंस हर रोज की तरह चाय लेकर गया तो वह मंजर को देख दहल उठा। जिस कमरे में उसके माता-पिता सोए हुए थे उसका लेटर गिरा हुआ था और दोनों नीचे दबे हुए थे। चेक पुकार मचाई तो आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला इसके बाद अस्पताल में भी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। प्रिंस ने बताया कि उसके पिता किराए पर जमीन लेकर खेती कर उनका गुर्जर बसर कर रहे थे। जिस कमरे में वह सोए हुए थे उसकीएक दीवार खेतों की ओर थी और उसकी मिट्टी खिसकने से दीवार कमजोर हो रही थी। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों के समूह को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें