अभिमन्युपुर गांव के खेल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सुनील कुमार की पुण्य तिथि मनाई गई, जिसमें करीब 200 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित किए गए।सुनील कुमार खेल क्लब की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मुख्यातिथि रहे जबकि अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष एवं सुनील कुमार के भाई बलवान सिंह ने की। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री ने वॉलीबॉल, साइक्लिंग, कराटे व थ्रो बॉल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिनमें महिला खिलाड़ी भी शामिल रही। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अभिमन्युपुर के युवा अनेक वर्षों से खेलों में अपनी प्रतिभा विश्व भर में दिखाते रहे हैं, जिन्होंने न केवल अपने गांव बल्कि प्रदेश व देश का नाम रोशन किया।