कुरुक्षेत्र के थानेसर ब्लॉक समिति चेयरमैन की कुर्सी पर खतरा अभी भी बरकरार है। नाराज पार्षद दूसरी बार भी मतदान नही कर पाए। मतदान कराने की पूरी तैयारी के बाद एडीसी बीमार हो जाने का संदेश मिला तो उन्हें खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय से बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, गुस्साए पार्षदों ने ऐलान किया कि एक सप्ताह तक प्रशासन कोई कदम नहीं उठा पाया तो वे जिला उपायुक्त को ब्लॉक समिति सदस्यता से इस्तीफे सौंप देंगे।