फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: बीबीपुर झील की दीवार पानी के दबाव से टूटी, फसलों को खतरा

इस्माइलाबाद के जलबेहड़ा में मारकंडा नदी में करीब 15 हजार क्यूसेक पानी है। यहां मारकंडा डेंजर लेवल 5 फीट और हाई फ्लड लेवल 6 फीट से ऊपर करीब 7 फीट पर बह रही है। जलबेहड़ा में बीबीपुर चैनल लिंक वाली एक दीवार पानी के बहाव में टूट गई। इस पुल पर कुल 9 दीवार हैं। इस दीवार से ओवरफ्लो होने पर ही बीबीपुर झील में पानी जाता है। तीन दिन से मारकंडा यहां फ्लड लेवल के ऊपर बह रही है। अब दीवार टूटने ने मारकंडा का पानी तेजी से झील की तरफ जाएगा। झील में करीब 6500 एकड़ में फसलें खड़ी हैं। 3 दिन के भीतर निचले खेतों 1500 से 2000 एकड़ में फसलें डूब चुकी हैं। अब पूरी झील के लिए खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें