कुरुक्षेत्र के गांव किरमच में दो जून को सर्कस देखने गए बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद रामरत्न की हत्या के मामले में तनाव बना हुआ है। आरोप है कि मृतक के परिजनों ने आरोपी पक्ष के कुनबे को गांव में प्रवेश करने से रोक रखा है, जिसके चलते कुनबे के लोग अपने रिश्तेदारों के पास रहने को मजबूर हैं।