फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: तेजस्विनी ने संभाला एनआईटी की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की चेयरपर्सन का पदभार

तेजस्विनी अनंत कुमार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की चेयरपर्सन का कार्यभार आठ मई को सौंपा गया था। बुधवार को पदभार संभालने के बाद उन्होंने संस्थान के अधिकारियों, डीन और विभागाध्यक्ष के साथ बैठक कर विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं और संस्थान की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। नवनियुक्त चेयरमैन तेजस्विनी अनंत कुमार का शैक्षणिक के साथ सामाजिक और राजनीति क्षेत्र में भी अहम योगदान रहा है। वह स्वर्गीय केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनंतकुमार की पत्नी हैं और वर्तमान में कर्नाटक भाजपा की उपाध्यक्ष हैं। सामाजिक कार्यों में इनकी गहरी रुचि है और सबसे उल्लेखनीय पहल आदम्य चेतना फाउंडेशन है, जिसके माध्यम से वह भूख, पोषण, और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं। शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी चेयरमैन तेजस्विनी का अहम योगदान है। 2023 में, उन्हें भारतीय इंजीनियरिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान शिबपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था और अब उन्हें एनआईटी कुरुक्षेत्र की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। एनआईटी निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें