फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में अध्यापक पात्रता परीक्षा आज और कल, 13427 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

नवीन दलाल Updated Wed, 30 Jul 2025 01:47 PM IST

आज बुधवार से दो दिन जिले में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा। आज पहले दिन परीक्षा सायं कालीन सत्र में होगी वहीं 31 जुलाई को परीक्षा दोनों सत्रों में आयोजित होगी। सायं कालीन सत्र में लेवल तीन की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शुरू होकर शाम साढ़े पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में 13427 परीक्षार्थी परीक्षा देंगें। परीक्षार्थी सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। इसमें लेवल वन के लिए 4569, लेवल दो के लिए 6615 और लेवल तीन के लिए 2243 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 31 जुलाई को परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी, प्रात कालीन सत्र में लेवल दो की परीक्षा प्रात 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी और सायं कालीन सत्र में बाद दोपहर लेवल एक की परीक्षा तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें