दयानंद महिला महाविद्यालय के बाहर शुक्रवार को छात्राओं ने रोल नंबर न जारी किए जाने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि फाइन जमा करने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें रोल नंबर जारी नहीं किए, जिसके कारण वे परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकती हैं। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा कि उन्होंने समय पर सभी आवश्यक शुल्क जमा कर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद रोल नंबर न मिलने से उनकी पढ़ाई और भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज किया।