फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दूसरे दिन भी जारी रही पुनीत की तलाश, मिर्जापुर नहर में उतरी एचडीआरएफ टीम

कौल गांव निवासी पुनीत कुमार की मिर्जापुर नहर में डूबने की आशंका के बीच दूसरे दिन भी तलाश अभियान जारी रहा। युवक की खोज के लिए मंगलवार को एचडीआरएफ की टीम को नहर में उतारा गया। टीम ने युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी अभियान में एएसआई जसविंदर, एएसआई सतिंदर, एएसआई मदन, एएसआई विशेष और हेड कांस्टेबल मनीष शामिल रहे। टीम ने नहर के आसपास कई किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। बता दें कि पुनीत सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी कार मिर्जापुर नहर के पास खड़ी मिली थी। इससे पहले उसने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड कर दो एजेंटों पर साढ़े सात लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। वीडियो में पुनीत ने कहा था कि एजेंटों ने उसे न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पैसे लिए और बाद में फर्जी वीजा व टिकट थमा दिए। परिवार के अनुसार इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस और एचडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें