फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में तेजी से बढ़ रहा शोध और स्टार्टअप कल्चर, युवाओं की अहम भूमिका: प्रो. अजय के. सूद

गोयल एवं राजीब गोयल पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय के. सूद ने कहा कि भारत विज्ञान और शोध के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। देश में बड़ी संख्या में लोग पेटेंट करा रहे हैं और नए-नए शोध कार्य हो रहे हैं, जो भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत बना रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में प्रो. सूद ने बताया कि इस प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। आज युवा तेजी से आगे आ रहे हैं और नवाचार की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप स्थापित हो चुके हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था और तकनीकी विकास को नई गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा की कि प्रधानमंत्री का भी विशेष जोर भारत को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी बनाने पर है। इसी दिशा में सरकार लगातार नई योजनाएं और नीतियां लागू कर रही है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। प्रो. सूद ने कहा कि वैज्ञानिकों का शोध और नवाचार देश के भविष्य को नई दिशा दे रहा है और आने वाले समय में भारत इस क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनकर उभरेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें