फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बारिश शुरू, गर्मी से मिली राहत; तापमान में आई गिरावट

जिला भर में लोगों को शनिवार दोपहर उस समय गर्मी से राहत मिली जब अचानक बारिश शुरू हुई। बारिश का मौसम शाम तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही थी, जिससे लोग परेशान दिखाई देने लगे थे। शनिवार सुबह से ही मौसम में बदलाव हुआ तो बाछल छा गए थे लेकिन हवाएं बंद रहने के चलते लोग गर्मी से बेहाल थे। दोपहर 12 बजे बारिश शुरू हुई तो गर्मी से राहत मिल पाई। वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। अगले चार दिन तक मौसम में बदलाव रहने की आशंका जताई जा रही है। उधर बारिश से किसानों में भी खुशी देखी जा रही है। गेहूं का सीजन निपटने के बाद किसान अब धान के लिए खेतों को तैयार करने में जुटे हैं, जिसके लिए खेतों में सिंचाई करने की आवश्यकता है। ऐसे में उन्हें कुछ राहत जरूर मिली है। वहीं किसानों का कहना है अब तेज बारिश की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें