फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: सावन की फुहारों के बीच उमड़ी शिव भक्ति, शिवालयों में गूंज रहे जयकारे

धर्मनगरी पूरी तरह से शिवमयी हो चुकी है। कांवड़ियों का उत्साह भी चरम पर है। आज सावन के दूसरे सोमवार को भी चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। सावन की फुहारों के बीच कांवड़िये बम बम भोले के जयकारे के साथ यात्रा को बढ़ा रहे हैं। वहीं शिवभक्तों की शिवालयों में सुबह से ही भीड़ उमड़ी हुई है। जहां शिव पूरी श्रद्वा से शिवपूजन किया जा रहा है। शहर के स्थाणेश्वर महादेव मंदिर, दुखभंजन महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर सहित जिला भर के शिवालयों में शिवभक्ति की लहर बनी हुई है। बड़ी संख्या में महिला व पुरूष शिव को जल चढ़ाने व पूजा पाठ करने के लिए पहुंच रहे हैं। पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है। उधर हरिद्वार से कांवड़ लेकर बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंच रहे हैं तो उनके स्वागत के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। जहां विश्राम से लेकर स्वास्थ्य जांच व प्रसाद तक की भरपूर व्यवस्था की गई है। सुबह करीब सात बजे से ही जिला भर में रूक-रूक कर हल्की बूंदाबांदी जारी है, जिससे मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें