संयुक्त किसान मोर्चा अब फिर आंदोलन की राह पकड़ सकता है। इसके लिए कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में मोर्चा की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक की जा रही है। जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, पंजाब से जोगिंदर सिंह उगराह, महाराष्ट्र से अशोक गवले, केरल से कृष्ण प्रसाद, हरियाणा से रतनमान शाहिद 100 से ज्यादा किसान नेता पहुंचे हैं। करीब दो से ढाई घंटे तक चलने वाली इस बैठक में केंद्र सरकार की कृषि नीति से लेकर किसानों के वर्तमान हालात व उनके प्रति अब तक रहे केंद्र सरकार के रवैया पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक के बाद किसान नेता राकेश टिकैत बनाई जाने वाली रणनीति का खुलासा करेंगे।