फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: विश्व को शांति का संदेश दे रहे पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश: तोखन साहू केंद्रीय राज्यमंत्री

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश विश्व भर को शांति का संदेश दे रहे हैं, जो आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। इन उपदेशों का अनुसरण करके मनुष्य अपने जीवन को धन्य बना सकता है। यह कहना है केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले राज्यमंत्री तोखन साहू का। वे देर शाम बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री का पिपली पैराकिट पहुंचने पर जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने स्वागत किया और केंद्रीय राज्यमंत्री ने पिपली पेराकिट में अधिकारियों से बातचीत कर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में फीडबैक ली। इसके उपरांत केन्द्रीय राज्य मंत्री ने भद्रकाली मंदिर में माथा टेका और पीठाधीश्वर पंडित सतपाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना करवाई। केंद्रीय मंत्री ने भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ब्रह्मसरोवर और गीता स्थली ज्योतिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश देकर कर्म करने का संदेश दिया। इस पावन धरा पर देश के हर नागरिक को पहुंच कर पवित्र ग्रंथ गीता स्थली के स्थल को देखना चाहिए और उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें