फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के सीजन को लेकर अलर्ट मोड पर आया कुरुक्षेत्र प्रशासन, डीसी ने अधिकारियों से मांगी दो दिन में रिपोर्ट

बारिश का सीजन शुरू होते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जहां जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने सभी अधिकारियों को फील्ड में उतरने व अपने-अपने अधीन पानी निकासी के प्रबंधों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए वहीं दो दिन में इस पर रिपोर्ट भी देनी होगी। इसके बाद बारिश के दौरान जलभराव व अन्य हालात बिगड़े तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बातचीत में जिला उपायुक्त ने बताया कि मानसून सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में भारी बारिश की संभावना रहती है। इससे जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन जिला प्रशासन हर हालात से निपटने के लिए तैयार है। बाढ़ व जलभराव राहत के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है तो वहीं सभी अधिकारियों को कड़े दिशा-निदे्रश भी दे दिए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें