कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित 37वें राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे इस चार दिवसीय महोत्सव में हरियाणवी संस्कृति की झलकियों ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। महोत्सव का हरियाणवी गांव जैसा माहौल इस महोत्सव को एक पारंपरिक हरियाणवी गांव का रूप दिया गया है, जिसमें पुरानी संस्कृति और ग्रामीण जीवन की झलक देखने को मिल रही है। युवाओं को हरियाणवी संस्कृति से जोड़ने के लिए यह माहौल खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले के छह मंचों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनमें कलाकार लोक नृत्य, लोकगीत, नाटक और अन्य पारंपरिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।