किसानों का रेल रोको आंदोलन का असर हरियाणा पंजाब में दिखा। रेल पटरियों पर धरने पर बैठे किसानों की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। वहीं, किसानों के धरने के चलते कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20977 एक घंटा 10 मिनट तक खड़ी रही। इससे जहां ट्रेन में बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं स्टेशन पर पहुंचे यात्री भी घंटों दूसरी ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे।