हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। धरने के दौरान कर्मचारियों ने वर्ष 2007 से कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, 31 दिसंबर 2025 के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को लागू करने और एक्सग्रेशिया नीति लागू करने की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी की जा रही है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।