फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में रात भर जमकर हुई बारिश, थानेसर में 129 व बाबैन में 136 एमएम बरसे बदरा

Naveen Updated Fri, 10 Jul 2026 12:48 PM IST

जिले में रात भर जमकर बारिश हुई। औस्तन 86 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे सबसे ज्यादा 136 एमएम बारिश बाबैन में हुई जबकि थानेसर में 129 एमएम दर्ज की गई। सीएम सिटी लाडवा में 119 एमएम बारिश हुई तो वहीं इस्माईलाबाद में 86 एमएम हुई। बारिश से शहर की सड़कों से लेकर खेत तक लबालब हो गए। मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी क्षेत्रों में भी जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं किसानाें में खुशी की लहर देखी जा रही है। पिछले कईं दिनों से तेज बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब धान रोपाई कार्य में तेजी लाएंगे तो वहीं पहले रोपी जा चुकी धान की फसल भी बेहतर होने की उम्मीद बन गई है। दिन में व रात को भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें