कुरुक्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश के चलते शहर के अनेक क्षेत्र आज भी जलमग्न हो गए हैं। जहां गर्मी से निजात मिल पाई है वहीं जलभराव से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। दिन भर बारिश का मौसम बने रहने की संभावना है। यहीं नहीं अगले पूरे सप्ताह तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश की संभावना है। बारिश का मौसम शुरू होते ही धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान रोपाई का कार्य तेज हो गया है।