फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट ने किया कारागार का निरीक्षण

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट सोनिया अग्रवाल ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिला बंदियों व अन्य हवालातियों को दी जा रहीं सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला बंदियों से उनकी परेशानी और समस्याओं के बारे में भी जाना। साथ ही उनके खान-पान की सुविधाओं की जानकारी ली। उनके केस से सम्बंधित कानूनी सहायता भी उपलब्ध करवाने बारे भी पूछताछ की। जेल अधीक्षक अमित कुमार ने उनके अवगत कराया कि यहां पर 31 महिला बंदी हैं, जिनमें से 5 महिलाओं को सजा हो चुकी है और बाकी केसों में कानूनी प्रक्रिया जारी है। जेल प्रशासन द्वारा यहां पर बंदियों के रहने के साथ-साथ खाने-पीने की सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें