फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: विभाजन विभीषिका पर रेलवे स्टेशन पर लगी प्रदर्शनी

शाहिल शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 09:23 PM IST

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेहचंद गांधी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए स्टेशन परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने उनका स्वागत किया। फतेहचंद गांधी ने बताया कि उनके परिवार के कई सदस्यों ने विभाजन की त्रासदी को न केवल अपनी आंखों से देखा बल्कि विभाजन की पीड़ा के दंश को झेला भी। आज भी उनके परिवार के कई सदस्य उस विभाजन की पीड़ा के साक्षी हैं। उन्होंने कहा कि उस दौर में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। महिलाओं ने अपनी अस्मिता की लाज हेतु शहादत दी और असंख्य लोगों ने कुरुक्षेत्र कैंप में पहुंचकर आश्रम लिया। उसके बाद उन्होंने मेहनत मजदूरी कर खुद को स्थापित किया और औरों के लिए प्रेरणा भी बने। आज भी हमारे समाज में हमारे शहर में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी की बदौलत समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई बल्कि औरों के लिए प्रेरणा का कारण भी बने।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें