फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: सीआईए-1 और सोनीपत के बदमाशों के बीच पिपली क्षेत्र में मुठभेड़, दो घायल

कुरुक्षेत्र के पीपली क्षेत्र में सीआईए-1 और सोनीपत के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें दो बदमाश घायल हुए हैं। सेक्टर सात में वकील बलवंत सिंह वालिया के घर पर लूट करने वाले मुख्य आरोपी कमल व साहिल से मामले में सीआईए एक की टीम आरोपियों से वारदात में प्रयोग असला बरामद करवाने के लिए निशानदेही के आधार पर उमरी चौक के पास एनएच 44 स्थित फ्लावर सिटी के बगल में खाली पार्क में लेकर पहुंची थी। आरोपियों ने वहां छुपाया हुआ पिस्तौल उठाकर पुलिस को देने की बजाए उन पर फायर कर दिया और भागने का प्रयास करने लगे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारकर उन्हें घायल कर दोबारा से काबू कर लिया। घायल आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी साहिल व कमल के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी मामले में मुख्य आरोपी थे फिलहाल दोनों आरोपियों का लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह सीआईए 1 की टीम, थाना सदर थानेसर व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें