हरियाणा यशोदीप सुपर 100 सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल डांडा पहुंचे। यहां उन्होंने चुने गए छात्रों के साथ फोटो ली और छात्रों को बधाई दी। आईआईटी और जेईई मेंस व नीट की तैयारी के लिए यहां सुपर 100 का टेस्ट हुआ था, जिसमें प्रदेश भर से करीब 700 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया था, जिसमें करीब 100 बच्चे चुने गए। शिक्षा मंत्री महिपाल डांडा ने छात्रों को आगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और सरकारी स्कूल के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जेईई मेंस में 16 विद्यार्थी चुने गए, जो सरकारी स्कूल के बच्चे हैं और इस सुपर 100 इंस्टीट्यूट से जुड़े हैं।