जिला के पिहोवा में परवर्तन निदेशालय ने दस्तक दी है। निदेशालय की टीम ने यहां लोगों को विदेश भेजने का काम करने वाले एजेंट विशाल चावला के मॉडल टाउन में घर पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि जब टीम घर पर पहुंची तो अर्जेंट वहां मौजूद नहीं था लेकिन टीम पिछले करीब 5 घंटे से जांच में जुटी है। अभी तक टीम को जांच में क्या मिला यह है स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन यह जांच पूरी तरह से गुप्त रखी जा रही है और घर के बाहर पुलिस का पहरा लगाया हुआ है ताकि कोई अंदर बाहर ना जा सके। बताया जा रहा है कि एजेंट ने अपना कारोबार आसपास के राज्यों में भी फैलाया हुआ है और आशंका है कि वह डोंकी के रास्ते लोगों को विदेश भेजता है। फिलहाल टीम जांच में जुटी है।