फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में छाया घना कोहरा, शून्य हुई दृश्यता

कुरुक्षेत्र में देर रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह 8:30 बजे तक भी दृश्यता शून्य रही जिसके चलते वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहां लाइट जलाकर रेंग रेंग चल रहे हैं तो वही घने कोहरे हुए कड़ाके की ठंड के बीच साकोली बच्चे भी कांपते हुए स्कूलों तक पहुंचे। दिन भर कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना जताई जा रही है जबकि कोहरा भी दोपहर के समय हल्का होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर भी जारी है। अगले दो-तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है। बढ़ती ठंड से गेहूं की फसल में फायदा माना जा रहा है जबकि सब्जियों की फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर करमचंद का कहना है कि ज्यादा ठंड होने से गेहूं की फसल अच्छी होगी जिससे पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी। अगले कुछ दिन तक ठंड और बढ़ाने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें