लेगिसलेटिव ड्राफ्टिंग (आईएलडी) में इंडियन टेक्निकल और इक्रामिक कारपोरेशन (आईटीईसी) प्रोग्राम 2024-25 के तहत मिनिस्ट्री आफ एक्सटर्नल अफेयर के सहयोग से 36वें इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन हरियाणा विधानसभा में किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में 28 विदेशी सदस्य तथा 12 सदस्य लोकसभा सचिवालय पीआरआईडीई शामिल है। ये सभी सदस्य आज धर्मनगरी का भ्रमण करने के लिए पहुंचे हैं। विदेशी प्रतिनिधिमंडल का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा व जिला उपायुक्त नेहा सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। सबसे पहले यह प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय स्थित धरोहर का भ्रमण करने पहुंचा, जहां हरियाणवी संस्कृति व सभ्यता को देख हैरान रह गया। विदेशी सदस्याें ने हरियाणा को यहां करीब से जाना और गदगद हो उठे। इसके बाद ये सदस्य गांव अमीन के ऐतिहासिक टीले के अवलोकन करने के बाद मां भद्रकाली मंदिर, भीष्म कुंड, नरकतारी, भौर सैयदां, सन्निहित सरोवर, भौर सैयदां में मगरमच्छ विहार, पैनोरमा, श्रीकृष्ण संग्रहालय, कल्पना चावला तारामंडल, ज्योतिसर में लाइट एंड साउंड का अवलोकन करेंगे।