राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और एडीए अध्यक्ष एवं भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व चेयरमैन डॉ. सतीश रेड्डी रहेंगे। समारोह तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुकत नेहा सिंह और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने समारोह स्थल का जायजा लिया। 19वें दीक्षांत समारोह की रिहर्सल की गई, जिसमें शिक्षकों ने अपने-अपने सत्र के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करने की विधि को समझा, ताकि समारोह में समयबद्ध होकर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान कर पाएं। इसमें बीटेक, एमटेक और पीएचडी के 2021-22, 2022-23 और 2023-24 सत्र के करीब साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जांएगी। संस्थान निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने कहा कि समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।