फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी बोले- मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रयासों से भारत दुनिया भर में ब्राइट स्पॉटस के रूप में उभरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रयासों से भारत दुनिया भर में एक ब्राइट स्पॉटस के रूप में उभरा है। इस देश में हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को लागू किया जा रहा है। इन नीतियों से आम नागरिकों को योजनाओं का सीधा फायदा मिल रहा है। यह देश जनकल्याणकारी नीतियों के कारण तेज गति के साथ विकसित राष्ट्र बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का। बुधवार को गांव अरुणाय में श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक किया और प्रदेश की तरक्की को लेकर पूजा अर्चना की है। इसके उपरांत मंदिर का अवलोकन किया और साधु संतों से मुलाकात कर नागरिकों की समस्याएं सुनी। मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वो करकर दिखाया और जो नहीं कहा वह भी कर दिखाया है। मोदी पहले प्रधानमंत्री है, जिनके नेतृत्व में देश तेज गति के साथ विकसित राष्ट्र बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। इस देश में हर वर्ग के लिए नीतियां तैयार की और देश की संस्कृति और संस्कारों को संरक्षित करने के साथ-साथ हर क्षेत्र में मजबूत करने का काम किया है। देश की आर्थिक अर्थ व्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई है, और 11 साल के कार्यकाल में लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष संसद में अपनी वाहवाही लूटने के लिए संसद को रोकने व वादित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने संसद सत्र के दो दिनों में शीशे की तरह सच को देश के सामने रखा और जिन आंतकवादियों ने हमारे देश लोगों को गोलियों का शिकार बनाया, उन आंतकवादियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। हर व्यक्ति प्रधानमंत्री की नीतियों में विश्वास रखता है। कार्यक्रम के अंत में महंत विश्वनाथ गिरी ने मुख्यमंत्री को रूद्राक्ष की माला व पटका पहनाकर आशीवार्द दिया। इस मौके पर प्रबंधक भूषण गौतम, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री कमलेश डांडा, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी, जिला परिषद चेयरमैन कवलजीत कौर, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, घुमंतु जाति चेयरमैन जय सिंह पाल ,भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, धीरज पुरी, भूपेंद्र पुरी, सरपंच सुमन लता ,सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार, केशव गौतम ने पूजा में भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें