फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में भगवान परशुराम जयंती की धूम

धर्मनगरी में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसके चलते जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया जा रहा है। सुबह से ही कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। धर्मनगरी के रेलवे रोड पर स्थित भगवान परशुराम चौक को भी पूरी तरह से सजाया गया तो वहीं माल्यार्पण भी किया गया। समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान ने इस दौरान कहा कि अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। उन्होंने पूरा जीवन अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उधर भगवान परशुराम कॉलेज में भी विशेष आयोजन किया गया, जहां छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें