भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट संयुक्त संघर्ष पार्टी के बैनर तले प्रदेश की सभी 90 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए गुरुवार से चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले बुधवार को श्री हरमंदिर साहिब के समक्ष माथा टेकने के लिए सभी पदाधिकारी अमृतसर पहुंचेंगे। यह फैसला मंगलवार को जाट धर्मशाला में हुई अहम बैठक में लिया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रभारी सूबे सिंह डागर, पंजाब के प्रभारी मनजोत ग्रेवाल भी मौजूद रहे।