फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र के थानेसर नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा बनीं अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत कर ली है। थानेसर नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल करते हुए चेयरपर्सन पद पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की, जबकि नगर परिषद के 32 वार्डों में से 25 वार्डों में भाजपा समर्थित पार्षदों ने जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहरभर में ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया, जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी की इस बड़ी जीत का जश्न मनाया। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा बोले- दोगुनी खुशी का मौका भाजपा की इस शानदार जीत पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भाजपा पर विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता होली के साथ-साथ इस चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का भी जश्न मना रहे हैं। यह जीत जनता के समर्थन और पार्टी की मजबूत नीति का प्रमाण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें