गेहूं का उठान धीमा होने के कारण आज थानेसर अनाज मंडी के आढती भडक ग ए। गुस्साए आढ़तियों के बीच एसडीएम अमन वर्मा पहुंचे जिनके सामने आढ़तियों ने खूब भडास निकाली। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की मनमानी भारी पड़ रही है और इसी मनमानी के चलते ही 6 से 7 रुपए तक प्रति घंटा नजराना तक लिया जा रहा है। आरतियों को दोहरा नुकसान हो रहा है। एक और उठान न होने से किसानों को भुगतान भी नहीं हो रहा तो वही कटौती भी पूरी करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं लेकिन हकीकत में खामियाजा आढ़तियों को ही भुगतना पड़ रहा है। प्रशासन व्यवस्था को बेहतर नहीं कर पा रहा है। हर सीजन में ही ऐसे हालात का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाएगी जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक उनकी बातें भी सुनने को तैयार नहीं है यहां तक की उन्होंने गलत शब्दावली तक का भी प्रयोग किया है। एसडीएम अमन वर्मा ने तत्काल ही जिला खाद्य पूर्ति नियंत्रक को कारण बताओं नोटिस जारी किए जाने के आदेश दिए तो वही भरोसा दिया कि उठान कार्य में लापरवाही मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों के अलावा अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान दयालचंद। राजेंद्र सिंगल, अंग्रेज सिंह, मायाराम व अन्य आढती भी मौजूद रहे।