फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में होटल के कमरे में युवक ने लगाया फंदा, पुलिस जांच में जुटी

नवीन दलाल Updated Fri, 08 Aug 2025 02:29 PM IST

किरमच रोड स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जिंजरपुरा गांव निवासी प्रवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश जिला नगारिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार प्रवीन ने गुरुवार रात आठ बजे होटल में कमरा नंबर 109 बुक किया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। कर्मचारियों ने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो प्रवीन को फंदे से लटका पाया। परिजनों ने बताया कि प्रवीन एनआईटी मार्केट में सैलून चलाता था। वह रोजाना की तरह गुरुवार को सैलून के लिए निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि वह किसी दोस्त के पास गया होगा। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उन्हें प्रवीन की आत्महत्या की सूचना दी। परिजनों के मुताबिक प्रवीन का किसी से कोई विवाद या लेन-देन नहीं था। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें