फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: कन्या महाविद्यालय में सामूहिक चर्चा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2026 05:40 PM IST

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर वीरवार को हिंदू कन्या महाविद्यालय में सामूहिक चर्चा संवाद कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम अमर उजाला फाउंडेशन के की ओर से करवाया गया। इस परिचर्चा में कॉलेज की छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और प्राध्यापिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और इस नए कानून से समाज में आने वाले बदलावों, महिलाओं की स्थिति में सुधार और विमर्श करना रहा। इस दौरान प्राध्यापिकाओं ने छात्राओं को इस अधिनियम के महत्व व आवश्यकता के बारे में बताया। वहीं, छात्राओं ने इस पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल आरक्षण का जरिया नहीं है, बल्कि महिलाओं के स्वाभिमान और निर्णायक भूमिका की नई शुरुआत है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रशासन ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि संवाद से सभी को इस विषय पर सामूहिक चर्चा करने का अवसर मिला। इससे जागरूकता बढ़ी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें