फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:52 AM IST

करनाल जिले के कर्ण विहार इलाके में शीतल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपनी बाइक के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है। राहगीरों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए लेकर रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही शीतल ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरो ने परिजनों को बताया कि उसके सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। वहीं, मृतक युवक की बाइक बिल्कुल ठीक है। ऐसे में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें