श्री कृष्ण मंदिर सेक्टर 14 में मंदिर सभा की ओर से चल रही श्री शिव महापुराण कथा में पहुंची महंत शिव योगी योगिता गिरी महाराज ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि ज्ञान का कोई अंत नही है, कलयुग में अगर छोड़ी सी भी पूजा की जाए तो कल्याण हो जाता है। सबसे पहले तो अपने माता पिता और गुरु की सेवा करनी चाहिए ये ही सबसे बड़ा धर्म है। कलयुग में प्रभु का नाम लेने से ही पार हो पाओगे। आज गोवंश को बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि गोवंश का रक्षा करे, लेकिन आज गाय कम और कुत्तों को ज्यादा पाला जा रहा है। कुत्तों को ज्यादा वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सबसे पहली माता हमारी गो माता है क्योकि गो माता में ही सभी देवी देवताओं के दर्शन हो जाते है। आज हमारे देश के नेताओं को गो सेवा और गो की रक्षा करनी चाहिए। वहीं गोशाला संचालकों से भी उन्होंने अनुरोध किया कि केवल गोशाला में दूध देने वाली गाय को ही न रखकर बीमार, बूढ़ी और असाहय गाय को सड़क पर न छोड़, अगर कोई गोशाला संचालक ऐसे करते है तो उनके खिलाफ कड़ी कारवाई होनी चाहिए।