फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में शहरी विकास प्राधिकरण कर्मचारियों की हड़ताल, वेतन न मिलने पर विरोध

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन के सभी कर्मचारी वेतन और ईपीएफ-ईएसआई की गड़बड़ियों के खिलाफ हड़ताल पर चले गए हैं। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवा राम ने बताया कि ठेकेदार कुनाल मदान के अधीन काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को फरवरी महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है, जबकि मार्च का महीना भी समाप्ति पर है। संगठन का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों का ईपीएफ (भविष्य निधि) और ईएसआई (स्वास्थ्य बीमा) का पूरा पैसा जमा नहीं किया गया है। इस मुद्दे को लेकर कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें संबंधित अधिकारियों को दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों ने 23 अप्रैल 2024 को उपायुक्त करनाल को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की थी। उपायुक्त ने तत्काल संपदा अधिकारी को निर्देश देकर जांच के आदेश दिए और यह मामला अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा गया। लेकिन जांच के दौरान ठेकेदार खुद उपस्थित नहीं हुआ और सुपरवाइजर को झूठे ईपीएफ चालान देकर भेज दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार लगातार उनका शोषण कर रहा है और हर महीने हड़ताल करने पर मजबूर कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें