फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में घरौंडा के कोहंड गांव में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, दो घायल

करनाल जिले के घरौंडा थाना क्षेत्र के कोहंड गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चार दोस्त एक बाइक पर सवार होकर घरौंडा बाजार कुछ सामान लेने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे कोहंड गांव के चार दोस्त विकास (22), साहिल (20), अजय (23), और रोहित (21) एक ही बाइक पर सवार होकर घरौंडा की ओर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में विकास और साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय और रोहित को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें