करनाल में विज्ञान में नवाचार पर आधारित मॉडल तैयार करके स्कूली विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इसमें वे विज्ञान की तकनीकों पर आधारित भविष्य की समस्याओं और उनके समाधान पर भी प्रकाश डाल रहे हैं। एससीईआरटी के निर्देश पर जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। शेखपुरा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में हो रही प्रदर्शनी में खास बात यह है कि इसमें थर्माकोल पर आधारित मॉडल मान्य नहीं है। प्रदर्शनी में जिले के सभी छह खंडों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं प्रत्येक खंड को सात विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत करने होंगे। इनमें खंड स्तर पर विजेता रहे 21 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इसी अनुसार, सभी छह खंडों से कुल 126 टीमें प्रतिभागिता कर रहे हैं। इस स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि कुल सात विषय निर्धारित किए गए हैं। जिनमें फूड हेल्थ एंड हाईजीन, ट्रांसपोर्ट एंड कॉम्यूनिकेशन, नेचुरल फार्मिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट, मैथ मॉडलिंग, जल प्रबंधन, रिसोर्स प्रबंधन आदि शामिल हैं। विद्यार्थियों को विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा।